बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की यहाँ घटना आपको झकझोर देगी । जहाँ एक पिता ने अपने सात माह के मासूम बेटे की हत्या कर दी। शख्य ने इस वारदात को अपनी पत्नी के प्रेमी के साथ घर से भाग जाने की वजह से अंजाम दिया। इतना ही नहीं, शख्स ने सात माह के पुत्र अयान की गला दबाकर हत्या करने का आरोप भी अपनी पत्नी पर लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। हालांकि, पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
ये पूरा मामला बुलंदशहर जिले के स्याना कोतवाली क्षेत्र के नंदीपुर गांव का है। प्राप्त सूचना के मुताबिक, गांव के निवासी दानिश ने शुक्रवार की सुबह अपनी पत्नी साहिबा पर सात माह के बच्चे हत्या कर प्रेमी के साथ फरार होने का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और साक्ष्यों को कब्जे में लेकर बच्चे के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। साथ ही, पुलिस ने दानिश की सूचना के आधार पर पत्नी साहिबा की तलाश के लिए पुलिस टीमें भी रवाना कर दी थी।
हालांकि, पुलिस को दानिश की बातों पर शक हुआ तो फिर से उससे पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना जुर्म पुलिस के सामने कबूल कर लिया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। बता दें कि दानिश पूछताछ में पुलिस को बताया कि गुरुवार की देर रात उसके और उसकी पत्नी के बीच में बीच विवाद हुआ था और पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई थी। इसके बाद अचानक बच्चा घर में रोने लगा तो गुस्से में पति ने बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी।
इतना ही नहीं, पत्नी व प्रेमी पर हत्या का झूठा षड्यंत्र रच फसाने की कोशिश करने लगा था। पुलिस ने जब 7 माह के मासूम की हत्या के मामले की जांच शुरू तो मामले का खुलासा हुआ। इस मामले में एसएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि मासूम बच्चे की हत्या का खुलासा किया गया है। पत्नी के चरित्र के चलते मासूम बच्चे की पिता ने गला दबाकर हत्या कर दिया था । फिलहाल आरोपी पिता को गिरफ्तार किया गया है और उसे जेल भेज दिया गया है।
