बागपत । लोग अपना वर्चस्व बनाने के लिए अवैध असलहों के साथ वीडियो और फोटो वायरल के मामले तो आपने बहुत सुने होंगे लेकिन क्या कभी आपने ऐसा मामला भी सुना या देखा जिसमे युवती फोटो में अपने प्रेमी के साथ अवैध असलहे लेकर नजर आ रही हो तो आज हम आपको ऐसे ही एक मामले से अवगत कराते है जी हां जनपद बागपत के बड़ौत इलाके में एक युवती और उसके प्रेमी के पिस्टल के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। युवती और उसके प्रेमी के फोटो वायरल करने वाला कोई और नही बल्कि उसकी ही सगी भाभी है जिसने फोटो वायरल कर कोतवाली पुलिस से भी शिकायत की है फिलहाल पुलिस मामले की तफ़्तीश में जुटी है ।
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में अवैध असलहे के साथ सेल्फी लेना पड़ा भारी
byThe Awadh Voice
-
0