'अब्बाजान' वाले बयान पर CM योगी के खिलाफ शिकायत दर्ज
मंगलवार, 14 सितंबर 2021
Comment
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ बिहार की एक अदालत में परिवाद दर्ज कराया गया है. ये बयान सीएम योगी के उस बयान के खिलाफ दर्ज कराया गया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अब्बाजान कहने वाले सभी गरीबों का राशन हड़प लेते थे, तब यहां का राशन कहीं और पहुंच जाता था. सीएम योगी ने ये भाषण उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में दिया था.
सीएम के इस बयान बिहार के मुजफ्फरपुर के सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया है और मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में परिवाद दर्ज कराया है. परिवादी तमन्ना हाशमी ने आईपीसी की धारा 295, 295क, 296, 511 के तहत परिवाद दर्ज कराया है.
परिवादी ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकारों की तुलना करते हुए सीएम योगी ने एक समुदाय विशेष को टारगेट करते हुए कहा था कि यूपी में पूर्व की सरकार में अब्बाजान कहने वाले लोग गरीबों का राशन हजम कर लेते थे, लेकिन अब उनके राज में यह बंद हो गया है.
0 Response to "'अब्बाजान' वाले बयान पर CM योगी के खिलाफ शिकायत दर्ज"
एक टिप्पणी भेजें