अखिलेश यादव से मिलने के बाद ओमप्रकाश राजभर ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट कर कहा कि समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर साथ आये।

 


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जहां सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात कर मऊ में होने वाली जनसभा के लिए आमंत्रित किया।

अखिलेश यादव से मिलने के बाद ओमप्रकाश राजभर ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक ट्वीट कर कहा कि समाजवादी पार्टी और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी मिलकर साथ आये। दलितों, पिछड़ों अल्पसंख्यकों के साथ सभी वर्गों को धोखा देने वाली भाजपा सरकार के चार दिन बचे हैं।

अखिलेश यादव से बातचीत के दौरान ओपी राजभर ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के साथ सभी वर्गों को धोखा देने वाली भाजपा सरकार के केवल चार दिन बचे हैं। उन्होंने नारा दिया कि अबकी बार, भाजपा साफ। वहीं समाजवादी पार्टी ने सुभासपा से गठबंधन करने के बाद कहा कि सपा और सुभासपा साथ आए हैं।

इससे पहले ओमप्रकाश राजभर मऊ में होने वाली जनसभा के संबंध में जानकारी दे चुके हैं। मऊ में राजभर अपने भागीदारी मोर्चा के साथ मंच साझा करेंगे और मंच पर आने के लिए विभिन्न पार्टियों के नेताओं को आमंत्रित करने के लिए वह स्वयं जा रहे हैं।



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने