बहराइच । शासकीय परिसम्पत्तियों पर लिखे गये विज्ञापन को हटाने के दिए निर्देश

बहराइच । कैसरगंज विधानसभा  क्षेत्र से समाजवादी पार्टी से विधाक पद के दावेदार प्रमोद सिंह लोक निर्माण विभाग बहराइच  विधानसभा क्षेत्र कैसरगंज अन्तर्गत मार्गो की पुल पुलियों के पैराकेट पर चुनाव प्रचार-प्रसार हेतु विज्ञापन राईटिंग का संज्ञान लेते हुए प्रमोद सिंह जादौन निवासी हुजूरपुर रोड रायपुर राजा जनपद बहराइच को आदेशित किया गया है आप द्वारा  शासकीय परिसम्पत्तियों पर लिखाये गये विज्ञापन, जो कि शासकीय नियमों के विपरीत हैं, को तत्काल मिटाना/हटाना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में नियमानुसार विधिक कार्यवाही हेतु उच्चाधिकारियों को प्रकरण सन्दर्भित कर दिया जायेगा। जिसके लिए आप स्वयं उत्तरदायी होंगे। इस हेतु आपका कोई दावा/क्लेम मान्य नहीं होगा। 



एक टिप्पणी भेजें

और नया पुराने