-->
जनपद बहराइच में दो मासूम बच्चों की निर्मम हत्या

जनपद बहराइच में दो मासूम बच्चों की निर्मम हत्या

बहराइच जनपद में अपराध का ग्राफ दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है जनपद बहराइच में मानो जंगल राज चल रहा है यहाँ कौन सुरक्षित है कौन नहीं यह किसी को नहीं पता अगले ही पल आपके साथ कौन सी अप्रिय घटना घटित हो जाय यह नहीं पता दिन पर दिन बहराइच से अनगिनत मामले सामने आते रहते है कही जनप्रतिनिधि को मौत के घाट उतार दिया जाता है कही किसी जनप्रतिनिधि के रिश्तेदार को मार देता है और पुलिस कार्यवाही के नाम पर शून्य!
आज थाना पखरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम  बसंतापुर दाखिला गजधारपुर में ह्रदय विदारक घटना घटित हुई है जहाँ दो नाबालिग बच्चो की गन्ने के खेत मे गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई पुरे इलाके में डर का माहौल है घटना स्थल पर  कप्तान साहिबा क्षेत्राधिकारी के साथ पहुच कर जायजा लिया जाँच के आदेश दिए है पर अंत में सवाल यही है कब तक जनपद में ऐसी अमानवीय घटनाये घटित होती रहेंगी? कब ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगेगा ? ऐसी घटनाओं के लिये कौन जिम्मेदार?

लेख के बारे में कृपया अपनी राय अवश्य दे 



1 Response to "जनपद बहराइच में दो मासूम बच्चों की निर्मम हत्या "

Ads on article

Advertise in articles 1

advertising articles 2

Advertise under the article