पीड़ित माँ कर रही है न्याय की पुकार लेकिन सांढ़ थाना की पुलिस नहीं कर रही कोई कार्यवाही
गुरुवार, 9 सितंबर 2021
Comment
6 हजार लेकर कराया प्रसव, पेट मे मरा बच्चा
पीड़ित माँ कर रही है न्याय की पुकार लेकिन सांढ़ थाना की पुलिस और डाक्टर की मिलीभगत से 14 दिन बीत जाने के बाद भी डाक्टर अजय मौर्या पर पुलिस क्यों है मेहरबान
मामला साढ़ थाने के भीतर गाँव के सरकारी अस्पताल का है सरकारी अस्पताल में डाक्टर अजय मौर्या ने बीनू पासवान से प्रसव के 6 हजार रूपये डिलीवरी के लिए मांगे और सुबह के करीब मरी हुयी पुत्री परिवार को सौंप कर अस्पताल से बाहर भगा दिया जब परिवार वालों ने विरोध किया तो डाक्टर अजय मौर्या ने पीड़िता के भाई को कमरे में बुलाकर जमकर पीटा
एक डाक्टर किस तरह से पैसों के लालच में हैवान बन जाता है और यूपी पुलिस भी इस हैवानियत में इनका साथ दे रही है
आखिर में इस मां को इंसाफ कब मिलेगा और इस हैवान डाक्टर पर पुलिस क्या कार्यवाही करेगी
साढ़ थाने की पुलिस की ढिलाई की वजह से 14 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस जांच करने का सहारा ले रही है और हैवान डाक्टर अजय मौर्या को बचा रही है
0 Response to " पीड़ित माँ कर रही है न्याय की पुकार लेकिन सांढ़ थाना की पुलिस नहीं कर रही कोई कार्यवाही"
एक टिप्पणी भेजें