कल दिनांक 8 सितंबर 2021 को राष्ट्रीय युवा व्यापारी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष सोनी,राष्ट्रीय प्रभारी लवलेश विराग एवम राष्ट्रीय महासचिव अंकुर वर्मा एवं राष्ट्रीय सचिव चंद्रभान सिंह द्वारा आपातकालीन बैठक कर राष्ट्रीय युवा व्यापारी संघ की उत्तर प्रदेश इकाई को कुछ अपरिहार्य कारणों से भंग करने का निर्णय लिया गया। साथ ही बैठक में निर्णय लिया गया कि राष्ट्रीय युवा व्यापारी संघ की राष्ट्रीय कमेटी की आगामी बैठक के संपन्न होने तक उत्तर प्रदेश इकाई एवं समस्त जनपदों की कार्यकारिणी भंग रहेगी। इस दौरान प्रत्येक जिलाध्यक्ष कार्यवाहक जिलाध्यक्ष के रूप में कार्यरत रहेंगे। एवं उत्तर प्रदेश इकाई के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी राष्ट्रीय प्रभारी लवलेश विराग को सौंपी गई है। साथ ही बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष सोनी द्वारा जल्द ही उत्तर प्रदेश के दर्जनों जिलों में वरिष्ठ व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन कर वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान कराए जाने का निर्णय लिया गया।
Tags
NEWS