बहराइच जरवल | सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर जरवल कार्यक्रम में पहुंची सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है | मौजूदा भाजपा सरकार को किसान , नौजवान और महिला विरोधी बताते हुए कार्यकर्ताओ से भाजपा सरकार को उखाड़ फेकने का आह्वान किया है| रविवार को समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह कैसरगंज विधानसभा के जरवल नगर पंचायत के नेहरू पार्क में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित सरदार पटेल जयंती समारोह में पहुंची श्रीमती सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर जनसभा को संबोधित किया है उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रशासन के अत्याचार से पीड़ित एक महिला ने अयोध्या में आत्महत्या कर ली है भाजपा सरकार में महिलाओ पर अत्याचार बढ़ा है किसान परेशान हैं नौजवान को रोजगार नहीं है सरकार उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं कर रही है उन्होंने कहा कि इस बार सपा मुखिया अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रहे हैं बहराइच की सभी विधानसभा सीटों पर समाजवादी पार्टी जीतेगी
Bahraich सपा महिला सभा राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने किया जनसभा को संबोधित भाजपा पर जमकर साधा निशाना
byThe Awadh Voice
-
0