बहराइच पुलिस ने ट्वीट कर अज्ञात बच्चों की पहचान की लिये माँगा सहयोग
रविवार, 12 सितंबर 2021
1 Comment
इन दोनों मासूम बच्चो के शव दिनाँक 11/09/2021 थाना फखरपुर जनपद बहराइच के अंतर्गत ग्राम बसन्तापुर गजधारपुर में गन्ने के खेत में मिले है। शवों की शिनाख्त (पहचान) और हत्यारों की गिरफ़्तारी के लिए जनपद की कई पुलिस टीमें सक्रिय है । इन अज्ञात बच्चो के माता पिता का अभी तक कुछ पता नही चला है। आप सभी से अनुरोध है कि इन मासूमो की पहचान के लिए इनकी फोटो को अपने गांव ,कस्बा, और नगर के लोगो को दिखलाये जिससे इनकी पहचान हो सके । यदि इस सम्बन्ध में कोई भी सुचना आप लोगो को मिलती है तो जनपद बहराइच के थाना फखरपुर को मोबाइल नंबर 9454402970 , 9555969540 पर सूचना देने का कष्ट करे। आपकी जागरूकता और सहयोग से इन मासूमो के माता पिता को ढूंढने में मदद मिल सके।
हत्यारो को जल्द से जल्द पकड़ो
जवाब देंहटाएं