फतेहपुर जिला के खागा तहसील के चर्चित उप स्वास्थ्य केंद्र विजयीपुर क्षेत्र के
प्राथमिक उप स्वास्थ्य केंद्र में जन्म प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर अवैध वसूली
का मामला रुकने का नाम नही ले रहा ताजा मामला शनिवार को क्षेत्र के रारी गांव
निवासी के कुछ लोगों से हमारी बात हुई तो उन्होंने हमें जानकारी दी की
मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल में शिकायत की गई है की उप स्वास्थ्य केंद्र
विजयीपुर में तैनात कर्मचारी सोमनाथ जयसवाल द्वारा जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के
लिए गए पहले तो उन्होंने कहा हलफनामा बनवा कर लाओ जब उन्हें हलफनामा बनवा कर दिया
गया तो ₹300 की मांग करने लगे और कहने लगे यह पैसा तो सबको लगता है इन लोगों ने
कहा सर इसमें पैसा तो नहीं लगता तो जयसवाल जी द्वारा बोला गया कि अगर आप पैसा
नहीं दोगे तो हम आपको जन्म प्रमाण पत्र बनाकर नहीं देंगे जो करना हो कर लेना
अधिकारियों को भी घूस देनी पड़ती है और मैं अपने जेब से नहीं दे सकता हालाकी
विजईपुर उप स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक के संज्ञान में सारा मामला होते हुए भी
अधीक्षक ने चुप्पी साध रखी थी और मामला तुरंत दबा दिया गया अब देखना यह है की
शासन प्रशासन इनके विरुद्ध क्या कार्यवाही करती है या फिर अंधेर नगरी चौपट वाला
शासन ही लागू रहेगा यहां पर...
FATEHPUR : जन्म प्रमाण पत्र के नाम पर हो रही जमकर अवैध वसूली प्रत्येक व्यक्ति 300 के हिसाब से होती जमकर उगाही
byThe Awadh Voice
-
0